ठंड में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:59

​क्यों सर्दियों में बढ़ता है ब्लड प्रेशर

सर्दियों के दौरान हमारी रक्त धमनियां संकुचित होने लगती है। जिसकी वजह से रक्त प्रवाह को बनाए रखने के लिए अधिक फोर्स की आवश्यकता पड़ती है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

इसके अलावा ब्लड प्रेशर बढ़ने की दूसरी भी कई वजह हो सकती है जैसे ह्यूमिडिटी, एटमॉस्फेयर प्रेशर, हवा, बादल आदि की वजह से भी हो सकता है। हालांकि ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या आमतौर पर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच देखने को मिलती है। साथ ही सर्दियों में वजन बढ़ना, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना भी ब्लड प्रेशर के बढ़ने में योगदान दे सकती है। ऐसे में अगर आपको सर्दियों में ब्लड प्रेशर में बदलाव दिखाई दे तो बिना वक्त गवाएं डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। वहीं अगर आप चाहें तो नीचे बताए गए कुछ तरीकों को भी आजमा सकते हैं।

आमतौर पर सर्दियों के दौरान लोग एक मोटा जैकेट पहन लेते हैं और उसी से बॉडी को गर्म रखने का प्रयास करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह करना गलत है। सर्दियों में एक जैकेट पहनने से आपका शरीर जल्दी गर्मी खोने लगता है। वहीं जब आप अधिक कपड़े पहनते हैं तो शरीर आसानी से गर्मी नहीं खोता। ऐसे में कोशिश करें कि कई कपड़े पहने और अपनी स्किन को कम से कम बाहर निकाले। ऐसा करने से आपकी स्किन भी रूखी नहीं होगी।
​एक्सरसाइज जरूरी

अगर आप उन लोगों में से हैं जो पहले से ही हाई बीपी की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको हल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि व्यायाम अधिक न हो। अगर आप अधिक व्यायाम करते हैं तो इससे भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info